होम / पार्टी तोड़ी, परिवार तोड़ा फिर…, RJD से गठबंधन पर चिराग पासवान ने कही बड़ी बात

पार्टी तोड़ी, परिवार तोड़ा फिर…, RJD से गठबंधन पर चिराग पासवान ने कही बड़ी बात

• LAST UPDATED : March 10, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bihar Political: चिराग पासवान ने रविवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित किया। इस जनसभा को लेकर चर्चा थी कि इस दौरान चिराग पासवान अपने गठबंधन और वैशाली लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन चिराग पासवान ने सीधे तौर पर कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। मित्र, उन्होंने यह भी दावा किया कि वैशाली लोकसभा सीट से एलजेपी ही चुनाव लड़ेगी।

बिहारी फर्स्ट की लड़ाई जारी

चिराग पासवान ने कहा कि मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। हमारे राज्य को कई लोगों ने लूटा है। आज भी हमारे युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। अभी चुनाव का समय है। हमें सही चुनाव करना होगा। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की लड़ाई जारी है। पिछले पांच वर्षों में जमुई में सुधार हुआ है। यह बात नीति आयोग की रिपोर्ट में साबित हुई है। बिहार फर्स्ट के तहत बिहार को भी नंबर 1 बनाना है। बिहार को युवाओं का प्रदेश कहा जाता है। बिहार का हर युवा एकजुट हो जाये तो बिहार नंबर वन होगा। चिराग पासवान ने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए।

चिराग पासवान किसी के सामने झुकते नहीं…

उन्होंने कहा कि बिहार के हर युवा को चिराग पासवान बनना होगा। इसके लिए महिलाओं का सहयोग जरूरी है। चिराग पासवान ने कहा कि चिराग पासवान किसी के सामने झुकते नहीं हैं। कई लोगों ने चिराग पासवान को तोड़ने का काम किया। परिवार भी तोड़ दिया और पार्टी भी तोड़ दी। लेकिन, चिराग पासवान सिर पर कफन बाँधकर निकला है टूटे नहीं कभी नहीं टूटेगा। जब तक मै बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लेता मैं नहीं रुकूँगा। वैशाली लोकसभा प्रत्याशी आपकी हर समस्या का समाधान करेंगे।

चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनका गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। राजद से गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं बार-बार गठबंधन बदलने वालों में से नहीं हूं। जल्द ही सीटों पर सबकुछ साफ हो जाएगा। रैली के दौरान मंच पर एलजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमें टिकट के तीन दावेदारों में वैशाली की मौजूदा सांसद वीणा देवी, विनीता विजय और संजय सिंह भी शामिल थे। इस दौरान वीणा देवी ने सोने का मुकुट और संजय सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर चिराग पासवान का स्वागत किया। चिराग के इस रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे।

ये भी पढ़ें:- 

Bihar MLC Election: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा, जानें क्या है वजह

Luwak Coffee: बिल्ली के मल से बनी कॉफी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

दिल्ली से पटना तक रेड, एक्शन में CBI और ED ने एक साल मे बिहार के इन नेताओं के घर की छापेमारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox