Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला
India News ( इंडिया न्यूज) Bihar Politics: आरजेडी के बागी चार विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी की तरफ से फैसला ले लिया गया है। RJD के मुख्य सचेतक अख्तरुल ईस्ला शाहीन ने विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों पर कार्रवाई करने को लेकर बुधवार यानी 28 फरवरी को पत्र सौंपा है। दल-बदल कानून के तहत उन पर कार्रवाई की जानें के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग की गई है। अख्तरुल ईस्लाम शाहीन ने कहा है कि नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के आदेश पर उन्होंने अपने बागी विधायकों पर कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। चार विधायकों में चेतन आनंद, नीलम देवी संगीता कुमारी और प्रहलाद यादव का नाम शामिल है।
अख्तरुल ईमान शाहीन ने कहा कि तेजस्वी यादव ने इसके लिए उन्हें अधिकृत किया है। इसके बाद उन्होंने पार्टी के चारों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर स्पीकर को पत्र लिखा है। अख्तरुल ईस्लाम शाहीन ने कहा ‘ बिहार में बड़े पैमाने पर हॉर्स ट्रेडिंग हो रहा है। विपक्ष के विधायकों को सत्ता पक्ष की ओर से खरीदा जा रहा है। इसलिए हम लोगों ने आग्रह किया है कि इनकी सदस्यता को रद्द किया जाए।
उधर राबड़ी देवी ने भी गुरुवार को विधानसभा परिसर में अपने बागी विधायकों पर हमला किया। उन्होंने बागी विधायकों को बेशर्म बताया। साथ ही कहा कि 10 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा गया है। जेडीयू और बीजेपी को भी उन्होंने बेशर्म बताया।
Also Read: Bihar Politics: पार्टी को छोड़ कर NDA में शामिल होने पर राबड़ी देवी का आया बयान, कहा बेशर्म हैं…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…