Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर भड़के CM नीतीश कुमार, बोले उल्टा-पुल्टा किया तो...
India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Politics: वैशाली में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव पर भड़क गए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ( तेजस्वी यादव) ने गलत और उल्टा पुल्टा काम किया था। जिसके कारण हमने उनको भगा दिया। बता दें कि मुक्यमंत्री नीतीश कुमार एलजेपीआर की प्रत्याशी वीणा देवी के लिए चुनावी प्रचार कर रहे थे।
नीतीश कुमार ने इस दौरान तजस्वी यादव पर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरका में रहते हुए तेजस्वी यादव गड़बड़ी किया करते थे। इसलिए उन्हें भगा दिया गया। सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को चुनौती देने वाले अंदाज से कहा कि इलेक्शन के बाद उनकी गड़बड़ी की फाइल खोली जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी नौकरी देने के क्रेडिट के नाम पर भी भड़क गए उन्होंने कहा “जब बीच में हम लोग साथ ले लिए थे। फालतू गलत काम कर दिए। उल्टा-पुल्टा करने लगा। कुछ नहीं हम ही बताए थे। ये सब होगा और आजकल बोल रहा है कि वही कर रहा था। अरे वो कर रहा था। उसको कोई आइडिया है। आजतक कोई काम किया।”
नीतीश कुमार ने कहा, “मीडिया वाले यहां मौजूद हैं। थोड़ा बहुत तो हम लोगों का खबर होगा, लेकिन बाकी त उन लोगों का दिल्ली वाला भी खबर करते रहता है। पता नहीं क्या है। हम लोग रात-दिन काम करते हैं। हम लोगों का नहीं खबर देता है। उधर अंड-भंड, उल्टा-पुल्टा और हमतो उ सबको भगा दिए। गड़बड़ किया। हमलोग (भाजपा के साथ ) 1995 से साथ थे। अब हम इधर-उधर होंगे? अब हम आए साथ अब कहीं नहीं जाएंगे तो इ सब जो उल्टा-उल्टा करता है और प्रचार-प्रसार चला रहा है तो ये चुनाव के बाद तो सबको पता चल न जाएगा।”
Also Read: Lightning In Bihar: बिहार के कई जिलों में वज्रपात, अबतक 10 लोगों की मौत
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…