होम / Bihar Politics: CM नीतीश का बड़ा दावा, कहा 200 से ज्यादा सीटों पर होगी NDA की जीत, PM मोदी का भी लिया नाम

Bihar Politics: CM नीतीश का बड़ा दावा, कहा 200 से ज्यादा सीटों पर होगी NDA की जीत, PM मोदी का भी लिया नाम

• LAST UPDATED : February 13, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा और विधानसभा इलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने मंगलवार 13 फरवरी को सदन में कहा है कि हमलोगों को अब मिलकर रहना है। उन्होंने आगे कहा कि JDU और BJP दोनों ही मिलकर राज्य के लिए काम करेगी। बजट सत्र के दूसरे दिन सीएम ने कहा 2025 के विधानसभा चुनाव में एमडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं आगामी लोकसा चुवान 2024 में भी पार्टी राज्य की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में 2025 में फिर से NDA की सरकार बनेगी।

जातीय गणना में RJD की कोई भूमिका नहीं

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान आरजेडी को आड़े होथों लिया। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना का क्रेडिट RJD ले रही है। जबकि इस गणना में उसकी कोई भूमिका नही है। हमने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जानकारी पर यह काम किया है।

लगातार हो रहा विकास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान अपने कामों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि हम लगातार विकास के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस बल में कमि थी, लेकिन अब बहाली हो गई है और वो लोगों की सेवा कर रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि हर एक क्षेत्र में काम किया गया है। पुल-पुलिया का भी निर्माण किया गया। उन्होंने आगे कहा पांच घंटे में कहीं से भी पटना पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। किसी के घर में शौचालय नही था, लोगों को इसे बनाने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं के लिए भी काम किया गया, उन्हें पंचायत में 50 प्रतिश आरक्षण दिया गया।

 

Also Read: Bihar News: कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती करने पहुंची थी पुलिस, लालू के साले ने किया सरेंडर

Also Read: Bihar Politics: JDU के विधायकों को खरीदने के लिए दिया गया था यह ऑफर, तेजस्वी के करीबी पर केस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox