Bihar Politics: कांग्रेस पर बुरी तरह भड़के जीतन राम मांझी, कह दी बड़ी बात
India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Politics: बिहार में दो चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। वहीं तीसरे चरण के इलेक्शन के लिए सभी पार्टियों की जोरदार तैयारी चल रही है। इसी बीच रविवार 28 अप्रैल को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी के घमंडिया गठबंधन शब्द को भी दोहराया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कि कांग्रेस के लोग गठबंधन बनाकर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
बता दें कि जीतम राम मांझी ने यह बयान तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए एक चुनावी जनसभा में कहा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और पटना के युवराज के बुद्धि पर तरस आता है। ये लोग लोगों में भर्म फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था 2015 से पहले 20वें जगह पर थी, जो आज 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं 2027 तक भारत दुनिया का तीसरा अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंडन सरकार में लगातार विकास हो रहा है। लोगों को बिजली, पक्की सड़क, आधुनिक अस्पताल और पक्के मकान की सुविधा मिल रही है। लोगों को फ्री राशन की सुविधा का भी फायदा मिल रहा है। नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद बिहार तरक्की पर है। लेकिन कुछ लोगों को विकास हजम नहीं हो रहा है।
Also Read: Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने नौकरी के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा, पूछे ये सवाल
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…