प्रदेश की बड़ी खबरें

Bihar Politics: पार्टी को छोड़ कर NDA में शामिल होने पर राबड़ी देवी का आया बयान, कहा बेशर्म हैं…

India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar Politics: कांग्रेस के दो और राजद के चार विधायकों के एनडीए में शामिल होने के बाद बिहार की सियासत गर्म है। इसी क्रम में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने महागठबंधन के एमएलए पर तंज कसते हुए कहा है कि विधायक को शर्म होती तो वो इस्तीफा देकर जदयू में शामिल होते। उन्हें भारतीय जनता पार्टी और जदयू की तरफ से 10 करोड़ रूपए दिए गए हैं। इन विधायकों को लेने वाला भी बेशर्म पार्टी है।

Bihar Politics: मुकेश कुमार ने की थी ये मांग

वहीं इससे पहले हागठबंधन के विधायकों का पाला बदलने को लेकर विधायक मुकेश रौशन ने कहा था कि महागठबंधन के जिन 6 विधायकों ने अपना पाला बदला है। उनकी सदस्यता जाने वाली है। हम सभी कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं दूसरी तरफ वामदल और कांग्रेस के विधायक विधानसभा में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी भाजपा को लोकतंत्र का हत्यारा बता रहे हैं। विधायकों ने का आरोप लगाया था कि बीजेपी जांच एजेंसियों का डर दिखा कर और पैसों के दम पर महागठबंधन के विधायकों को तोड़ रही है। हमलोग स्पीकर से मांग करेंगे कि पाला बदलने वाले सभी विधाकों की सदस्यता चली जाए।

आज जन विश्वास यात्रा का अंतिम दिन

बता दें कि आगामी चुनाव को देखते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आम लोगों से संपर्क साधने का मन बनाया था। इसी के तहत वो प्रदेश के हर जगह जाकर जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं। इय यात्रा की शुरूआत मंगलवार 20 फरवरी को हुई थी। वहीं आज यानी 29 फरवरी को इसका समापन हो जाएगा। तोजस्वी इस यात्रा के लिए सबसे पहले मुजफ्फरपुर गए थे। फिर बाद में वो हर जिले में जाकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

Also Read: Mohan Bhagwat: मोहन भागवत का बिहार दौरा, 29 फरवरी से इतने दिनों तक रहेंगे पटना में

Latifur Rahman

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago