Bihar Politics: मीसा-रोहिणी को लेकर सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले चार जून को लालू परिवार....
India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि 4 जून को लालू यादव परिवार का हसीन सपना टूट जाएगा। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की संभावित हार से लालू प्रसाद निराश हैं। एक को सारण की जनता ने नकार दिया है। जबकि दूसरे को पाटलिपुत्र की जनता ने तीसरी बार नकारने का मन बना लिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद-कांग्रेस से संविधान खतरे में है। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। वे बक्सर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में रामगढ़ हाई स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 4 जून को लालू यादव परिवार का हसीन सपना टूट जाएगा। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की संभावित हार से लालू प्रसाद निराश हैं। एक को सारण की जनता ने नकार दिया है, जबकि दूसरे को पाटलिपुत्र की जनता ने तीसरी बार नकारने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद बीमारी और इलाज के बहाने जेल से बाहर आ गए हैं। सिर्फ अपने परिवार तक सीमित रहने वाले लालू प्रसाद को अपनी बेटियों की चिंता सता रही है। जबकि नरेंद्र मोदी (पीएम मोदी) देश के 140 करोड़ लोगों की खुशहाली और भारत को पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ देश को खुशहाली की ओर ले जाने वाले नरेंद्र मोदी और भ्रष्टाचार, गबन, घोटाले और भय की राजनीति करने वाले लालू प्रसाद के बीच अंतर को अच्छी तरह समझ रही है। यह नया भारत है, जिसमें झूठ, फरेब, भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।
Also Read: Patna Electricity: रेटिंग में बिहार की बिजली कंपनियों ने लगाई छलांग, मिला ये ग्रेड
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…