होम / Bihar Politics: बिहार BJP का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन? सम्राट चौधरी के बाद पार्टी ढूंढ रही चेहरा

Bihar Politics: बिहार BJP का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन? सम्राट चौधरी के बाद पार्टी ढूंढ रही चेहरा

• LAST UPDATED : February 17, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Bihar Politics: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद राज्य में नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में दिल्ली में बैठक होने जा रही है।

Bihar Politics: कौन होगा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष?

सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिलली में होने वाली बैठक के बाद बिहार के नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय हो जाएंगे। सुत्रों के मुताबिक बीजेपी को किसी आक्रमक और जुझारू नेता की तलाश है। जो सम्राट चौधरी के जगह को पूरी कर सके। अध्यक्ष बनाए जानें को लेकर यह भी मुमकिन है कि भाजपा जातीय समीकरण को साधने की कोशिश करेगी।

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद नंद किशोर यादव को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। जो यादव जाति के हैं। वहीं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री हैं। ये दोनों कुशवाहा और भूमिहार जाति से आते हैं। जबकि भीम सिंह चंद्रवंशी समाज से आते हैं। लोगों का मानना है कि अनुसूचित से आने वालो नेता को बड़ा दायित्व नहीं मिल सका है। ऐसे में उन्हें इस बार मौका मिल सकता है।

Also Read: Bihar Politics: I.N.D.I.A गठबंधन पर नीतीश कुमार का छलका दर्द, कहा हम भी इस…

Also Read: Lok Sabha Election 2024: बिहार में कितनी सीटों पर लड़ेगी AIMIM? लोकसभा चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox