होम / Bihar : राजद विधायक के बेटे को लगी गोली, पिता अरुण यादव ने कही यह बात

Bihar : राजद विधायक के बेटे को लगी गोली, पिता अरुण यादव ने कही यह बात

• LAST UPDATED : April 19, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार के आरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां विधायक के बेटे को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गयी है। गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। विधायक के घायल बेटे को दिल्ली ले जाने की खबर है। पूर्व विधायक अरुण यादव और संदेश विधायक किरण देवी के बड़े बेटे पप्पू कुमार को गोली लगी है। गोली कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Also Read- Bihar : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा 650 किलो गांजा, दो अरेस्ट

घायल को आरा से दिल्ली रेफर किया गया

बताया जा रहा है कि हथियार साफ करते समय पप्पू को गोली लगी है। हालांकि, गोली लगने की वजह और हथियार के प्रकार के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। गोली घायल के जांघ में लगी है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से जांघ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गयी है। उन्हें प्राथमिक उपचार कर आरा से दिल्ली रेफर कर दिया गया।

पिता अरुण यादव ने मामले को लेकर कही ये बात

वहीं इस मामले में अरुण यादव ने अपने बेटे को गोली मारने की बात से इनकार किया है। पूर्व विधायक अरुण यादव का कहना है कि छत की सफाई करने के दौरान गिरने से जांघ में रॉड घुसने से उन्हें गंभीर चोट लगी है और फिलहाल आरा में ही उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने गोली लगने की घटना से इनकार किया है।

जानिए कौन है अरुण यादव

आपको बता दें, अरुण यादव राजद के कट्टर नेता हैं और उनके लालू परिवार से करीबी रिश्ते हैं। वो भी लैंड फॉर जॉब मामले केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। अरुण यादव बड़े बालू कारोबारी भी हैं और पिछले साल उनके घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची थी।

Also read- KK Pathak का एक और निर्देश, सभी BEO अपने क्षेत्र में रहकर करेंगे निरीक्षण, जानें क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox