होम / Bihar Weather: तापमान में हुई बढ़त, 45 डिग्री पर वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: तापमान में हुई बढ़त, 45 डिग्री पर वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

• LAST UPDATED : June 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में गर्मी के आसार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आने की दस्तक करीब आ रही थी, पर जिस तरीके की गर्मी फिर से बढ़ती नजर आ रही है। इसे देखते हुए यह पता चल रहा है कि मानसून के आने में देरी और बढ़ेगी। तापमान 45 तक पंहुचा हुआ हैं। भीषण लू और गर्मी के कारण मौसम विभाग ने चेतवनी भी जारी की है। मौसम विभाग में लोगों से आग्रह किया है कि बिना काम के बाद घर से बाहर न निकले और धूप के डायरेक्टर कांटेक्ट में ना आए। बीते कुछ दिनों में ताजमहल की बारिश देखी गई और कुछ जिलों में तापमान में गिरावट भी देखी गई पर अचानक गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली हैं।

Read more: औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 साल से फरार नक्सली हुआ गिरफ्तार

जाने वैज्ञानिकों की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक यह गर्मी कुछ और दिन रहेगी एक बढ़ोतरी और गिरावट आए दिन होती रहेगी। लोगों से इस बात पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 31 से पारा सीधा 45 तक पहुंच गया है। कुछ जिलों में तापमान कम मापा गया है पर लू कम होने का नाम नहीं ले रही। अगर मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो कुछ जिलों में सरकार के द्वारा वापस रेड अलर्ट जारी कर दिया जाएगा।

Read more: भाई के घर खाने पर जा रहे युवक की गोली मार की हुई हत्या

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox