होम / Bihar Weather News: होली पर बिगड़ेगा बिहार का मौसम, इन 8 जिलों में बारिश की चेतावनी

Bihar Weather News: होली पर बिगड़ेगा बिहार का मौसम, इन 8 जिलों में बारिश की चेतावनी

• LAST UPDATED : March 24, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Bihar Weather News: बिहार में होली पर इस बार मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। 25 मार्च को बारिश को लेकर किसानों और नाविकों को चेतावनी जारी कर दी गई है। बता दें कि बिहार का सबसे गर्म शहर बक्सर रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में किशनगंज में बारिश हुई है।

इन जिलों में तुफान के साथ बारिश की संभावना

12 हिमालयी तराई वाले जिलों – पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इन सभी जगहों पर रहने वाले लोगों को 25 मार्च को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक होलिका से लेकर होली तक अन्य हिस्सों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बारिश से राहत

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं  न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

Also Read:  Bihar Politics: क्या बिहार में टूट जाएगा कांग्रेस-RJD का गठबंधन? इस नेता के सीट पर लगा ग्रहण

Also Read: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा से पहले JDU को लगा झटका, पूर्व मंत्री ने थामा राजद का दामन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox