होम / Bihar Weather Update: बिहार में लोगों को कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में लोगों को कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

• LAST UPDATED : June 9, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज) Bihar Weather Update: बिहार में लोगों का गर्मी से बूरा हाल है। लू के कारण वहां का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को राजधानी का तापमान सबसे ज्यादा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इससे पहले 28 मई को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना समेत आसपास के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। वहीं बिहार में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

कब होगी बारिश

बिहार मौसम विभाग के मुताबिक अभी मॉनसून आने में थोड़ा विलंब है। बताया जा रहा है कि जब आसमान में निचले स्तर का बादल दिखने लगेगा तब मानसून आने का संकेत माना जा सकता है। आसमान में बादल रूई की तरह उड़ता नजर आएगा। अगर ऐसा दिख जाए तो समझ जाइए की मानसून आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में 11 से 12 जून के बाद ही बारिश हो सकती है। वहीं बिहारवासियों को 14 से 15 जून के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

इन जिलों में चल सकती है लू

दिन में गर्म हना के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर मजदूरों को गर्मी की वजह से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम इसी तरह की रहने की संभावना है। साथ ही गर्म हना चलने के साथ तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास रह सकती है। मौसम विभाग के मुकाबिक बिहार के पटना, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालन्दा, नवादा मुंगेर और खगड़िया में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रोहतास, भभुआ, अरवल, भोजपुर, पटना, नवादा, औरंगाबाद और बक्सर में गर्म हवा चलने की संभावना है। बाकि के जिलों में भी उमस वाली गर्मी रहने की संभावना जताई गई है।

Also Read: Chirag Paswan: कौन हैं चिराग पासवान? जानिए अभिनेता से लेकर राजनेता तक का सफर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox