होम / Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने दी मानसून के आने की जानकारी

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने दी मानसून के आने की जानकारी

• LAST UPDATED : June 1, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में इन दिनों चल रहे लू और भीषण गर्मी से हर तरफ लोग बेहाल नजर आ रहे है। इस गर्मी में बड़े बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लू और हीट स्ट्रोक के कारण लोगों की जान पर बात बन आई है। पर मौसम विभाग की तरफ से आ रही इस खबर से लोगों में थोड़ी राहत देखने को मिली। बिहार के मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के आने का अनुमान 15 जून का लगाया है। मौसम विभाग से वैज्ञानिकों का यह कहना है कि उनके लगाए गए अनुमान के अनुसार अगर परिस्थितियों आगे बनी रही तो मानसून बिहार में जल्द ही दस्तक देगी। जानकारी के मुताबिक केरल और पूर्वोत्तर भारत के दक्षिण और पश्चिमी इलाकों में गुरुवार को ही मानसून पहुंच गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि बिहार में भी मानसून जल्दी ही देखने को मिलेगा।

Read More: आम-लीची तोड़ने पर हुई जबरदस्त मारपीट, 5 लोग गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनो में बिहार का मौसम

पिछले कुछ महीनो से बिहार में चल रहे हीट वेव को लेकर लोगों ने काफी परेशानियों का सामना किया है पर बीते कुछ दिनों में बिहार के मौसम में थोड़ी बदलाव देखी गई है। आंधी और तूफान की झलक देखने को मिली थी, जिससे लोगों में थोड़ी राहत देखी गई थी। इसके बाद इस बात की संभावना देखी जा सकती है की बारिश के आसार भी जल्दी नजर आएंगे। 15 जून से पहले भी बिहार में मानसून दस्तक दे सकती है। आगे वैज्ञानिकों ने कहा कि अगर परिस्थितियों अनुमान अनुसार बनी रहेगी तो प्री मानसून की झलक भी देखी जा सकती है।जानकारी देते हुए वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल मानसून में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Read More: नशे की हालत में BDO ने महिला ASI और पुलिसकर्मी को गाड़ी से उड़ाया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox