होम / Bihar Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, कब देगी बारिश दस्तक, IMD का आया अपडेट

Bihar Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, कब देगी बारिश दस्तक, IMD का आया अपडेट

• LAST UPDATED : June 18, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में मौसम का अलग ही खेल जारी है। कुछ जिलों को अभी तक रेड अलर्ट पर रखा गया है। कुछ जिलों में तापमान ऊपर नीचे होती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक जिला, अरवल, बक्सर, गया, जहानाबाद, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर में भीषण लू की लहर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी रखा गया गया है। पर IMD का ताज़ा अपडेट थोड़ी राहत की उम्मीद झलका रहा है। इस जानलेवा गर्मी के बाद अब मौसम में बदलाव की संभावना दिख रही है। बिहार में मानसून की दस्तक जल्द होने वाली है।

Read More: Bihar Crime: खगड़िया के हाईवे पर युवक का शव हुआ बरामद, इलाके में फैली सनसनी

जाने IMD की अपडेट

IMD के मुताबिक गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, और पूर्णिया जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अपडेट के अनुसार लिखित जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है, ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद रही है। बिहार में अब मानसून की आवश्यकता झलकने लगी है। आपको बता दे गया में पहले ही बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखी जाएगी। मानसून के आने के बाद वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान देखने की भी संभावना है। सरकार ने पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Read More: Bihar News: मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने डॉक्टर की जमकर की पिटाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox