Bihar News
India News (इंडिया न्यूज़), Bridge Connectivity: बिहार के लिए विकास के मार्ग पर एक और बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के लिए आपको बता दे की राज्य को 4 नई सड़क पुल योजनाओं की सौगात मिली है। मुजफ्फरपुर के मंझौली से चारौत के मध्य सीतामढ़ी में बागमती नदी पर एक 5 किलोमीटर लम्बा बाँध बनाने की योजना चल रही है। आपको बता दे की ये परियोजनाएँ 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएंगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में यातायात को सुगम बनाना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। बरसात के बाद इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किआ जाएगा। ये पुल निर्माण कार्य न केवल यातायात में सुधार लाएंगे बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देंगे। इससे कई क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा और साथ ही व्यापार एवं उद्योग के लिए नए अवसर खुलेंगे।
Rea More: Prisoner Died: गया सेंट्रल जेल में कैदी ने की खुदकुशी, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य जुलाई 2024 से शुरू होगा और अगले चार वर्षों में इन्हें पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि ये पुल राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पटना, सासाराम, शाहबाद, आरा को आपस में जोड़ा जाएगा। बिहारवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक खबर है, जो राज्य के विकास और प्रगति की दिशा में एक और कदम है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद, राज्य में यातायात सुविधा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
Read More: Samrat Choudhary: लालू परिवार और कांग्रेस पर सम्राट चौधरी ने किया तीखा वार
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…