होम / Budget 2024: गिरिराज सिंह का बजट पर बड़ा बयान, ” बिहार के विकास में मील…”

Budget 2024: गिरिराज सिंह का बजट पर बड़ा बयान, ” बिहार के विकास में मील…”

• LAST UPDATED : July 23, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Budget 2024: केंद्रीय मंत्री और बिहार से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने आम बजट 2024 की सराहना करते हुए इसे एक संतुलित और विकासशील बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट चार स्तंभों – युवा, किसान, गरीब, और महिला – पर टिका हुआ है। बजट में एमएसएमई, कृषि, और महिला कल्याण सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, जो देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों पर किया पलटवार

गिरिराज सिंह ने बिहार और आंध्र प्रदेश को बजट में मिली सौगातों की विपक्षी दलों द्वारा की गई आलोचना पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे, वे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को उसकी राजधानी के विकास के लिए फंड मिलना चाहिए, और मोदी सरकार ने हमेशा आंध्र प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है।

ये भी पढ़ें: Kanwar Route: कांवड़ियां पथ पर शराब के नशे में किया हंगामा, अफगानी युवक संग 3 गिरफ्तार

बिहार के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की थी, जिसमें से 2 लाख करोड़ रुपए खर्च भी किए गए हैं। एनडीए सरकार ने हमेशा बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है। विपक्षी दलों की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव और कांग्रेस को बताना चाहिए कि एनडीए सरकार ने जो बिहार को दिया है, वह क्यों नहीं देना चाहिए था।

लालू यादव पर साधा निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू यादव और कांग्रेस सत्ता में थे, तब उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, जबकि उस समय नियम था और बिहार के दोनों सदनों से यह पास हुआ था। लेकिन अब विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए मोदी सरकार ने बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।

गिरिराज सिंह ने इस बजट को ‘सुपर बजट’ करार दिया और कहा कि यह बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार में एनडीए की सरकार ही रहेगी और राज्य में बहार है।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बजट पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, CM नीतीश कुमार को दी नसीहत

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox