Budget 2024: "यह सिर्फ झुंझुना है..." बजट पेश होने के बाद राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में 2024 का आम बजट पेश किया। उन्होंने बिहार राज्य को कुल 58 हजार करोड़ का तोहफा दिया है। बजट पेश होने के बाद ही लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार को मिले बजट में तोहफों पर राबड़ी देवी ने कहा की ” यह सिर्फ झुंझुना है इससे कुछ नहीं होगा “। उन्होंने विशेष राज्य के मामले को लेकर नितीश सरकार और केंद्र पर जमकर हमला बोला है।
बजट 2024 में मोदी सरकार ने बिहार पर खास नजर रखी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बजट 2024 में हजारों करोड़ का तोहफा दिया है, साथ ही कई योजनाओं से भी बिहार को जोड़ने का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बताया की बिहार में नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए 11,500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल है। यह पहल बिहार में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने और आपदाओं से निपटने में मददगार साबित होगी।
हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में दिए गए तोहफे “झुंझुना” जैसे हैं और इससे राज्य के असली मुद्दे हल नहीं होंगे। राबड़ी देवी ने विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल जनता को भ्रमित करने का काम करती है और नीतीश कुमार को अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करना चाहिए।
राबड़ी देवी ने विशेष रूप से बाढ़ की समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि पुल टूट रहे हैं, घर डूब रहे हैं, और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, बजट में दी गई राशि इन गंभीर समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती और यह सिर्फ दिखावा है।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…