होम / मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार हुए चीनी नागरिक ने जेल में की खुदकुशी करने की कोशिश

मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार हुए चीनी नागरिक ने जेल में की खुदकुशी करने की कोशिश

• LAST UPDATED : June 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में 6 जून को पुलिस ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया था। चीनी नागरिक के पास पूरे दस्तावेज न होने के कारण मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और कार्रवाई शुरू की थी। चीनी नागरिक से बातचीत करने के बाद यह बात पता चली की बिहार में उसने नेपाल के रास्ते से प्रवेश किया था। घर पर एक हैरान करने वाली खबर जेल से आई है कि चीनी नागरिक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसने गंभीर रूप से खुद को घायल कर लिया है। मामला सामने तब आया जब चीनी नागरिक को शौचालय में बेहोश पाया। सूचना पुलिसकर्मियों तक पहुंचाने के तुरंत बाद चीनी नागरिक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Read More: मोदी कैबिनेट में दिखेगी अब बिहार की छवी, 4 से हुए 10 मंत्री, जानें नए चेहरों के नाम

खुदकुशी या कोई साजिश

चीनी नागरिक की उम्र 63 बताई जा रही है। खुदकुशी के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट्स को बुरी तरीके से जख्मी भी किया है। चीनी नागरिक को शुक्रवार देर शाम SKMCH में भर्ती करवा गया जहां उसके हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को अभी तब चीनी नागरिक के द्वारा उठाए गए इस कदम का कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है की जेल से बचने के लिए उसने यह कदम उठाया। अच्छा अंबेडकर ने के दौरान पता चला कि अपने चश्मे को तोड़कर कांच के टुकड़ों से खुद को जख्मी करने की कोशिश की है। अस्पताल में डॉक्टर उसके इलाज के लिए लगे हुए हैं। पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।

Read More: चलती कार को अचानक घेरा आग की लपटों ने, लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox