प्रदेश की बड़ी खबरें

Chirag Paswan: कौन हैं चिराग पासवान? जानिए अभिनेता से लेकर राजनेता तक का सफर

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Chirag Paswan: देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिजल्ट आने के बाद चारों तरफ खुशी का माहौल हैं, क्योंकि एक बार फिर भारत में एनडीए की सरकार बन रही है। इस जीत में कई दिग्गजों का नाम शामिल है, जिसमें चिराग पासवान भी मौजूद हैं। बता दें कि उन्होंने बिहार की हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें चिराग पासवान ने 1.70 लाख मतों से जीत हासिल की थी। वहीं उन्होंने आज केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। ऐसे में हम आपको आज इनके एक्टर से राजनेता बनने तक के सफर में बताने जा रहे हैं।

रामविलास के बेटे हैं चिराग पासवान

रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की, फिर यहां से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अपना करियर फिल्मों में बनाने चले गए। जहां उन्हें सफलता नहीं मिली, इसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ राजनीति में किस्मत आजमाई।

राजनीति में रखा कदम

फिल्मी दुनिया में फ्लॉप होने के बाद चिराग पासवान ने अपनी किस्मत राजनीति में आजमाई। उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2014 में लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जमुई सीट से लड़ा, जिसमें उन्हें 85 हजार से अधिक वोट से जीत मिली। वहीं साल 2019 में भी उन्होंने अपनी सीट पर कब्जा कायम रखा इस चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। फिर साल 2024 के लोसकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा, जहां उन्होंने 1.70 लाख मतों से जीत हासिल की।

पिता के स्वर्गवास के बाद चला पारिवारिक विवाद

साल 2020 में केंद्रिय मंत्री और चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान का का निधन हो गया। फिर 14 जून 2021 को चिराग के चाचा पशुपति कुमाप पारस ने चिराग पासवान की जगह खुद को ही लोकसभा नेता के रूप में घोषित कर दिया। फिर चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाते हुए चाचा के साथ पार्टी के पांच बागी सांसदों को पार्टी के विरोधी गतिविधियों की वजह से बाहर निष्कासित कर लिया।

चिराग ने कंगना के साथ किया था डेब्यू

चिराग पासवान ने राजनीति में कदम रखने से पहले अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाई थी। उन्होंने साल 2011 में फिल्म मिले न मिले हम में कंगना रनौत के साथ डेब्यू किया था। दोनों ही इस मूवी में लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा पसंद नहीं किया गया। फिल्म में चिराग पासवान के साथ पूनम ढिल्लो , कबीर बेदी, दलिप ताहिल जैसे कई सिकतारों ने अलग-अलग भूमिका निभाई थी।

Also Read: विकास की तरफ बिहार के बढ़ते कदम, भागलपुर स्मार्ट सिटी में हवाई अड्डे के लिए DM ने भेजी रिपोर्ट

 

Latifur Rahman

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago