होम / CM Nitish Kumar: पहले चरण के बाद CM नीतीश ने जनता को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा

CM Nitish Kumar: पहले चरण के बाद CM नीतीश ने जनता को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा

• LAST UPDATED : April 23, 2024
India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) CM Nitish Kumar: बिहार में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। इस चरण में कुल चार सीटों पर वोटिंग हुई है। वहीं दूसरा चरण के मतदान 26 अप्रैल को होने है, लेकिन उससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जनता को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धि बतानें के साथ आगे के लिए भी कुछ वादे किए हैं।

सीएम नीतीश ने पत्र में क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पत्र के जरिए कहा कि हम यकीन दिलाते हैं कि हम आगे भी लाखों लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरियां देते रहेंगे। पहले अच्छी सुविधा न होने की वजह से लड़कियां पढ़ाई नहीं कर पाती थीं और आगे नहीं बढ़ पाती थीं। लेकिन हमाकी सरकार की योजना की मदद से वो पढ़ने लगी है और आगे बढ़ने लगी हैं। साथ ही पुलिस में भर्ती होकर लड़कियां बिहार की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना: नीतीश कुमार

पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बिहार के हर जिले में  मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में फ्री इलाज के साथ दवाइयां भी दी जा रही हैं। हमारी सरकार ने आधी आबादी को उनका अधिकार देने का काम किया है। साथ ही राज्य में महिलाओं को 2006 से पंचायतों और स्थानीय निकायों में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। 2016 से बिहार की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। हमारे द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका समूह बनाए गए हैं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox