Crime News
India News Bihar(इंडिया न्यूज़), Crime News: बिहार के बगहा से एक आपराधिक मामला समने आया है। जहाँ अपराधियों ने दिन दहाड़े मुर्गा लदे पिकअप पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे 2 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है।
दरअसल, यह मामला बिहार के बगहा का है। जहाँ मुर्गा लदे पिकअप पर अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और दो लोगों को गोली मार दी। घटना NH 727 के हमीरा के समीप की है। गोलीबारी की घटना में पिकअप के चालक और खलासी को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेजा गया है।
बताया जाता है कि यूपी की तरफ से आ रही मुर्गा लगे पिकअप पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को लोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है। अब तक गोलीबारी करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी है वहीं घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की पहचान आजमगढ़ के 24 वर्षीय यासिर और राजू के रूप में हुई है। जो मुर्गा के कारोबार से जुड़े हैं।
Also Read:
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…