प्रदेश की बड़ी खबरें

Dilip Jaiswal: कौन है दिलीप जायसवाल, जो संभालेंगे BJP की बागडोर

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Dilip Jaiswal: बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को हटाकर दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह बदलाव 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। दिलीप जायसवाल की नियुक्ति को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी होने के कारण भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिलीप जायसवाल की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया।

संभालेंगे दिलीप जायसवाल BJP की कमान

दिलीप जायसवाल, जिनकी उम्र 61 वर्ष है, खगड़िया जिले के गोगरी गांव के निवासी हैं। उनका जन्म 2 मई 1963 को हुआ था। वर्तमान में वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। दिलीप जायसवाल की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में होती है। वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी प्रसिद्ध हैं और शुरू से ही बीजेपी से जुड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: “अध्यक्षता तो गई… अब डिप्टी CM का पद जाएगा”, रोहिणी आचार्य ने किस पर साधा निशाना

2009 में पहली बार वे पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वे लगातार तीन बार 8 अप्रैल 2022 को भी चुनाव जीतकर एमएलसी बने। लगभग 21 वर्षों से वे बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी हैं। बीजेपी ने उन्हें सिक्किम राज्य का प्रभारी भी बनाया है और वे 2003 से 2006 तक बीजेपी के बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दिलीप जायसवाल की सीमांचल क्षेत्र में अच्छी पकड़ है और पूरे बिहार के समाज में उनकी मजबूत पहचान है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में वैश्य समाज के वोटर एकजुट होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लाभ मिलेगा। दिलीप जायसवाल पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उन्होंने एम.एस.सी, एम.बी.ए और पी.एच.डी की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं।

इस कॉलेज से पढ़ें है

दिलीप जायसवाल माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, किशनगंज के प्रबंध निदेशक भी हैं। उन्होंने 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। एनएफ रेलवे बोर्ड ने दुर्घटना में 39 लोगों की जीवन रक्षा के लिए उन्हें सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें बिहार के राज्यपाल से भी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वे किशनगंज के एम.जी.एम कॉलेज के निदेशक और वनवासी कल्याण आश्रम, किशनगंज के अध्यक्ष भी हैं।

ये भी पढ़ें: Molestation Crime: छोटी बच्चियों के साथ टीचर करता था घिनौनी हरकत, BEO ने किया खुलासा

shruti chaudhary

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

4 weeks ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

4 weeks ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

1 month ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

1 month ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

1 month ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

1 month ago