Patna DM, Chandrashekhar
India News (इंडिया न्यूज़) बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह प्रभार ग्रहण के बाद ही एक्शन मोड़ में आते दिखे। दफ्तर के कर्मचारियों के खिलाफ लिया ऐक्शन। कर्मचारियों को पहले से चेतावनी दी गई थी पर बावजूद इसके वे सभी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे थे। जिसके बाद सभी के खिलाफ DM ने एक्शन लिया। जानकारी के मुताबिक कुल 54 कर्मियों पर DM ने कदम उठाया हैं। आपको बता दे की DM के ऑर्डर पर सभी कर्मचारियों के वेतन पर एक दिन रोक लगा दी गई है। इसके तुरंत बाद सभी शाखाओं के अधिकारियों पर DM ने जांच का आदेश जारी किया हैं
Read More: JDU Executive Meeting: सीएम हुए दिल्ली के लिए रवाना, 29 जून को होगी बैठक
सभी शाखाओं के अधिकारियों के बायोमेट्रिक हाजिरी का अवलोकन भी किया गया। जानकारी के मुताबिक जाँच के आर्डर पर कुल 248 कर्मियों में से 54 कर्मी 11 बजे तक कार्यालय से गायब पाया गया, जिसके बाद उन सभी कर्मियों को जो हाजिर नहीं थे उनके वेतन में भी कटौती की जाएगी। सभी से पहले पूछताछ की गई जिसके दौरान किसी भी अधिकारी के द्वारा कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इस बर्ताव के बाद ही सभी के वेतन की कटौती एवं अनुशासन और नियम का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ डीएम ने निर्देश देकर सभी पदाधिकारियों की उनके अपने-अपनरे कार्यलयों में उपस्थिति की रिकॉर्ड की जांच की गई।
Read More: Justice Served: 4 साल की लंबी लड़ाई के बाद पिता को मिला बेटी के मौत का इंसाफ
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…