होम / आग लगने से सैकड़ों घर जलकर राख, सैकड़ों की संपत्ति का नुकसान

आग लगने से सैकड़ों घर जलकर राख, सैकड़ों की संपत्ति का नुकसान

• LAST UPDATED : February 29, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Fierce fire in Supaul : सुपौल सदर प्रखंड के घूरन वार्ड 10 में भीषण आग लगने से 60 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना गुरूवार की शाम की है। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। ना ही घटना में कुल क्षति का आकलन हो पाया है। बताया जा रहा है कि घटना इतनी बड़ी है कि देर शाम तक आग बुझाने का ही काम चलता रहा।

करीब 100 घर इसके चपेट में..

तीन से अधिक दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में करीब आधे दर्जन से अधिक बाइक, ट्रैक्टर इंजन, घर में रखा अनाज, कुछ बकरी और मवेशी सहित लाखों की क्षति हुई है। लोगों की मानें तो गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े तीन अचानक एक घर में आग लग लगी। हवा चलने और करीब आधे दर्जन से अधिक घरों का सिलेंडर फटने की वजह से देखते पूरे क्षेत्र का करीब 100 घर इसके चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची तीन से अधिक दमकल गाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पंचायत के मुखिया ने दी जानकारी 

कई घरों में शादी की तैयारी की जा रही थी तो कई घरों में शादी के बाद लाखों का सामान लाया गया था। टीवी, फ्रीज, बाइक, ज़ेवर सहित कई महंगे सामान जलकर राख हो गए। स्थिति यह है कि पीड़ित परिवारों के पास राख के अलावा उनका कोई भी सामान नहीं बचा है। पंचायत के मुखिया मो. अबुनसर ने बताया कि 60 से अधिक परिवारों के 60 से अधिक घर राख हो गया है। दो बच्चे के घटना में घायल होने की भी सूचना है। लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

आंकलन के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

एक बुजुर्ग के नहीं मिलने की भी सूचना मिल रही है। लेकिन सही आंकलन शुक्रवार को ही हो पाएगा। उधर, सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। दमकल को भेजा गया है। सीओ भी घटनास्थल पर पहुंच चुके है। पीड़ित परिवारों को तत्कालीन राहत उपलब्ध कराया जाएगा। आंकलन के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Also Read: Bihar Politics: पार्टी को छोड़ कर NDA में शामिल होने पर राबड़ी देवी का आया बयान, कहा बेशर्म हैं…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox