Firing Case
India News UP (इंडिया न्यूज़), Firing: बिहार के शेखपुरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक बारात के नाच गाने का माहौल एकदम से मातम में बदल गया। जानकारी के मुताबिक दूल्हे की चाची को बारात में सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना सदर थाना इलाके के पथलाफार गांव का बताया गया है जहां गुरुवार की रात 9 बजे बारात निकली थी और कुछ ही देर में यह घटना हुई। सभी लोग डीजे की धुन पर जमकर नाच रहे थे और एकदम से दूल्हे की चाची जमीन पर गिर पड़ी। यह मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Read More: Kidnapping: फीस ना मिलने पर होस्टल संचालिका ने 11 साल के बच्चे का किया अपहरण
महिला की पहचान धनमंती देवी (35) के रूप में हुई थी। धनमंती दूल्हा अखिलेश कुमार की चाची थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और दूसरे अस्पताल प्रशासन को पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान अभी तक ऐसा कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है जिससे इस मामले में कोई मदद मिल सके। परिवार का माहौल कुछ क्षणों में मातम में बदल गया। तीन साल के अंदर इस इलाके में कई ऐसे हादसे हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जिस आरोपी को पिछले हादसों में जेल भेजा गया था वह 4 दिन पहले छूटकर बाहर आया है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।
Read More: Bihar Lightning: बिजली से मची हाहाकार! पिछले 24 घंटे में कई लोगों की मौत, 39 घायल
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…