होम / Firing: दिन दहाड़े महिला को मारी 3 गोली, आरोपी फरार

Firing: दिन दहाड़े महिला को मारी 3 गोली, आरोपी फरार

• LAST UPDATED : June 26, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Firing: मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसमे बदमाशों ने अपने आतंक का एक और उदहारण दे कर फरार हो गए। जानकारी के हिसाब से बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला पर जानलेवा हमला क्र दिया। बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को पेट में 3 गोली मारी गई। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दे की घटना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई और घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

Read More: Transport Department: बिहार में लगातार पुल के गिरने पर परिवहन विभाग ने उठाया बड़ा कदम

यह है पूरा मामला

घटना की जानकरी तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर जाँच पड़ताल के लिए पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोग में काफी आक्रोश दिख रहा है। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। अभी तक पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे इस केस में कोई मदद मिल सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना पहले से प्लानिंग के साथ की गई है और बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए शहर भर में नाकाबंदी की जा रही है।

Read More: Bihar Education: शिक्षा विभाग की रडार पर राज्य के 5 बड़े निजी स्कूल, कभी भी हो सकती है कार्यवाई

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox