होम / बिहार के पूर्व पार्षद हुए गिरफ्तार, पत्नी को भी लिया हिरासत में

बिहार के पूर्व पार्षद हुए गिरफ्तार, पत्नी को भी लिया हिरासत में

• LAST UPDATED : May 20, 2024

India News (इंडिया न्यूस), Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर आ रही है जहां पर पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इतना ही नहीं विजय झांकी पत्नी सीमा को भी पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। पुलिस को यह सूचना मिली कि पूर्व पार्षद के काम से कम 6 ठिकानों पर अवैध तरीके से संपत्तियों को रखा गया है। इस मामले पर आयकर विभाग ने तीन दिन तक जांच पड़ताल की इसी कार्यवाही के दौरान विजय झा ने अपने समर्थन के साथ मिलकर जबरदस्त हंगामा भी किया। विजय झा के द्वारा किए गए इस धाम के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। लोगों की भीड़ को हटाने के बाद विजय झा को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को करीबन 5 पिस्टल विजय झा के अवैध संपत्तियों से मिले। पूर्व पार्षद के गिरफ्तारी पर उनके घर के सामने लोगों ने बड़ी मात्रा में भीड़ इकट्ठी कर ली है। पुलिस की टीम ने भी अपने सुरक्षा कर्मियों को अलग अलग जगह तैनात कर दिया है। पुलिस के छापेमारी के दौरान विजय झा के ठिकानों पर से हथियार शराब नगद रुपए और कुछ फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए है। आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान भी कुछ रुपए उन्हें अलग-अलग जगह रख मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 16 करोड रुपए की प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज भी मिले। आपको बता दे की विजय झा के साथ उनकी पत्नी सीमा भी पुलिस के गिरफ्त में है पर सीमा की सभ्यता अचानक बीच में खराब होने के कारण पुलिस की हिरासत में ही सीमा का इलाज चल रहा है।

Read More:

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox