होम / Health Tips: बारिश में पिए ये चीजें, बीमारियों से बचने में बनेंगी आपकी ढाल

Health Tips: बारिश में पिए ये चीजें, बीमारियों से बचने में बनेंगी आपकी ढाल

• LAST UPDATED : July 13, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ), Health Tips: देश भर में मानसून की लहर चल रही है, रोजाना बारिश के कारण मौसम भी सुहाना हो गया है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम के बदलने से कई प्रकार की बीमारियां भी होती हैं। बारिश के पानी से भी कई तरह की बीमारियां और इंफेक्शन होते हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए कुछ चीजों का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में मानसून के बारिश से भरे मौसम में इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। आइए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में काम आते हैं।

क्या पीना कर सकता है फायदा?

बारिश के मौसम में कई तरह की स्किन से जुड़ी बीमारियां होती है, जिससे सूजन भी हो सकती है। ऐसा होने में हल्दी वाला दूध पीने से राहत मिल सकती है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो ऐसी स्थिति में मदद कर सकता है। साथ ही यह इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। अदरक वाली चाय भी बारिश में इंफेक्शन से बचने में मदद करता है। हर्बल टी से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है, जिससे बारिश के समय होने वाली सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव हो पाता है।
आंवले का जूस पीने से विटामिन सी की कमी नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। दालचीनी भी एक ऐसा पदार्थ है जिसको अगर चाय में डालकर पिया जाए तो यह इंफेक्शन से बचने में मदद करता है।

Also Read:- Kidnapping: फीस ना मिलने पर होस्टल संचालिका ने 11 साल के बच्चे का किया अपहरण

बारिश में किससे है खतरा?

बारिश के मौसम में पानी के जमा होने से डेंगू, मलेरिया के मच्छर पैदा होते है। जिसका परिणाम भयानक और इलाज न मिलने पर मौत का कारण भी हो सकता है। बारिश का पानी स्किन के लिए बहुत खतरनाक है। बारिश के पानी में ज्यादा समय तक रहने से स्किन इंफेक्शन होता है। इन सभी बीमारियों से बचाव का एक ही बेहतर उपाय है, अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करना। जिसके लिए हर्बल टी, आंवले का जूस, दालचीनी और अदरक वाली चाय का सेवन मदद कर सकता है।

Also Read:- Kidnapping: छोटी बहन को बीच सड़क उतार बड़ी बहन को अपहरणकर्ता गाड़ी में ले गए, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox