होम / बिहार में अपराध का बढ़ता स्तर, बुज़ुर्ग जोड़े की घर में घुसकर हुई निर्मम हत्या

बिहार में अपराध का बढ़ता स्तर, बुज़ुर्ग जोड़े की घर में घुसकर हुई निर्मम हत्या

• LAST UPDATED : June 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के बांका से एक दिल देना देने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें घर में घुसकर बुज़ुर्ग पति पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान। ब्रह्मदेव सिंह और सुबहला देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरी इलाके में सनसनी मच गई है। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि घर में जोड़ा अकेले रहा करता था। बदमाशों ने बीती शनिवार के रात घर में चुपचाप घुसकर कुल्हाड़ी के हमले से दोनो की जान ले ली। पूरे इलाके में घटना के बाद दहशत मची हुई है। लोगों का गुस्सा आसमान छू रहा हैं। जानकारी के मुताबिक बुजुर्गों के परिजन शहर में नौकरी करते हैं।

Read More: पटना में हुआ सड़क हादसा, रिश्तेदार से मिलने जा रहे मां-बेटे को ट्रेक ने रौंदा

यह है पूरा मामला

पुलिस के मौके पर आते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। आस पास के लोगों से पूछताछ भी हुई। मामले पर रौशनी स्थानीय लोगों ने लाई जब सुबह तक भी दोनो जागे नहीं तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घर में छत से प्रवेश किया। अभी तक ऐसा कोई सुराग सामने नहीं आया है जिससे इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके। ब्रह्मदेव रिटायर होने के बाद ब्याज में पैसे लगाने का काम करते है। दोनो का बेटा रेलवे में नौकरी करता है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Read  More: Patna crime: पटना में एएसआई के 17 साल के बेटे की हत्या, इस नेता के रिश्तेदार का बेटा गिरफतार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox