होम / Independence Day 2024: पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश ने किया ध्वजारोहण, दिखी सख्त सुरक्षा

Independence Day 2024: पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश ने किया ध्वजारोहण, दिखी सख्त सुरक्षा

• LAST UPDATED : August 15, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज़),Independence Day 2024: 15 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस समारोह में 18वीं बार झंडा फहराया और सुरक्षा बलों को सलामी दी। इस बार समारोह की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी, जिसे सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।

ऐसी व्यवस्था पुरे गाँधी मैदान की

गांधी मैदान में इस बार बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया था, जिसमें 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। समारोह की शुरुआत से पहले ही सभी मेहमान सुबह 8:30 बजे तक अपनी जगह पर पहुंच चुके थे। कार्यक्रम में 13 विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनके माध्यम से सरकार की विकासात्मक योजनाओं, समाज सुधार अभियानों और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को दर्शाया गया। झांकियों की ऊंचाई को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिकतम 15 फीट तक सीमित किया गया था।

ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: बिहार पुलिस के 23 जांबाजों का स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान, जानिए किसे मिलेगा कौन सा मैडल

98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

सुरक्षा की दृष्टि से गांधी मैदान को चार सेक्टरों में बांटा गया था, और प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई थी। सुरक्षा को लेकर 98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। ऊंची इमारतों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए थे।

इस भव्य समारोह ने स्वतंत्रता दिवस को एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली आयोजन बना दिया, जिसमें सुरक्षा, व्यवस्था और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे CM नीतीश कुमार, शिक्षकों के लिए कर सकते हैं ऐलान

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox