होम / INDIA Alliance Rally: सुनीता केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, बोलीं केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है..

INDIA Alliance Rally: सुनीता केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, बोलीं केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है..

• LAST UPDATED : April 21, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज) INDIA Alliance Rally: लोकसभा चुनाव को लेकर आज राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की रैली हो रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। उन्हें सही से दवा नहीं दी जा रही।

सुनिता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इंडिया ब्लॉक रैली के दौरान सुनिता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उन्हें दवा की सही खुराक नहीं दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा मेरे पति की क्या गल्ती है? उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने दिल्ली के लिए अच्छा काम किया है। सुनिता ने नारा लगाते हुए कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे।

समाजसेवा के लिए छोड़ी नौकरी: सुनीता केजरीवाल

सुनिता केजरीवाल ने आगे कहा कि केजरीवाल जी को आईआरएस नौकरी मिली, लेकिन उन्के अंदर समाजसेवा करने का जुनून था। 2006 में नौकरी छोड़ कर वो समाज सेवा करने लगे। इस दौरान 2011 में आंदोलन हुआ, आप सभी उस आंदोलन के बारे में जानते हैं। वो जनता के हक के लिए दो बार अनशन पर बैठे। अरविंद जी शुगर के मरीज हैं, डॉक्टर के मना करने के बावजूद उन्हों अपनी जान दांव पर लगा दी। वह उसूलों के पक्के हैं।

Also Read: Bihar Crime: जमीन विवाद में जमकर मारपीट, महिला समेत पांच लोग घायल

Also Read: Bihar Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox