Uncategorized

JAC 12th Result 2024: कल इस समय आएगा झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट

India News Bihar (इंडिया न्यूज़), JAC 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने JAC 12वीं रिजल्ट 2024 की दिनांक और समय की घोषणा कर दी है। झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के परिणाम कल यानी 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। झारखंड बोर्ड 12वीं की विज्ञान (SCIENCE), वाणिज्य (COMMERCE) औऱ कला (ARTS) की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम झारखंड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर घोषित होने पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट देखने के लिए अन्य आधिकारिक वेबसाइट हैं- jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in

बोर्ड परीक्षा में करीब 8 लाख उम्मीदवार हुए शामिल

बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में JAC कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पास प्रतिशत, डिवीजन वार टॉपर, लिंग वार पास प्रतिशत और अन्य विवरण साझा किए जाएंगे। इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में करीब 8 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं। JAC 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 तक पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई थी।

Also Read- Amit Shah: बेगूसराय में अमित शाह का हेलीकॉप्टर अनबैलेंस, गृह मंत्री बाल-बाल बचे

2023 में, झारखंड 12वीं के वाणिज्य और कला के परिणाम 30 मई को घोषित किए गए थे। कला स्ट्रीम में उत्तीर्ण प्रतिशत 95.97 प्रतिशत और वाणिज्य स्ट्रीम में 88.60 प्रतिशत था। विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे। विज्ञान स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45% था। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Also Read- Heatwave Alert: बिहार और झारखंड में अगले तीन दिनों तक चलेगी लू, रेड अलर्ट जारी

Ankul Kumar

Recent Posts

Bharat Bandh: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राज्य में ये सभी स्कूल बंद

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…

6 months ago

Bihar News: DM का बड़ा एक्शन, 6 अफसरों के वेतन पर रोक

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…

6 months ago

Child Chewed Snake: बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…

6 months ago

Tejashwi Yadav: ‘ये डबल इंजन का डबल पावर है…’; बमबारी का वीडियो पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…

6 months ago

Giriraj Singh: ‘घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड ..’, ममता बनर्जी को लेकर बोले गिरिराज सिंह

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…

6 months ago

Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस भर्ती पेपर की हुई थी लाखों में डील, सरकारी अधिकारी ही निकला मास्टरमाइंड

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…

6 months ago