होम / Jharkhand : लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, एक साथ 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Jharkhand : लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, एक साथ 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

• LAST UPDATED : April 11, 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज),Naxalites Surrender In Jharkhand: झारखंड पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कोल्हान के सारंडा और चाईबासा में सक्रिय 12 नक्सलियों ने एक साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान एक साथ इतने हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण करना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस सूत्रों ने एक साथ 12 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। हालांकि, किन नक्सलियों ने और किस हथियार के साथ सरेंडर किया है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया सीट को लेकर कॉन्फिडेंट हैं बीमा भारती, बोलीं मेरे सामने चुनौती नहीं…

जंगल की दुनिया छोड़ मुख्यधारा में लौटे 12 नक्सली

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के चाईबासा जिले के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में सक्रिय 12 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिये है। सभी 12 नक्सलियों ने चाईबासा पुलिस से संपर्क कर आग्रह किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस पर भरोसा कर सभी 12 लोग जंगल से बाहर आ गये और सरेंडर कर दिये।

मिसिर बेसरा हैंग को लगा बड़ा झटका

बता दें, सरेंडर करने वाले सभी 12 लोग नक्सली दस्ते के सदस्य हैं. सभी 12 मिसिर बेसरा के दस्ते में सक्रिय सदस्य थे। जल्द ही सभी को औपचारिक रूप से झारखंड पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कराया जायेगा। पिछले साल से कोल्हान के जंगलों में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला खरसावां के ट्राई जंक्शन इलाके को नक्सलियों से मुक्त कराने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा इलाके पर है।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया सीट को लेकर कॉन्फिडेंट हैं बीमा भारती, बोलीं मेरे सामने चुनौती नहीं…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox