Jharkhand News
India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंगाओ में हुई। जहां रविवार को सर्च ऑपरेशन पर निकली पुलिस टीम और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से अभी भी फायरिंग जारी है।
हालाँकि, पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे; पुलिस उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि TPC एरिया कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप अपने दस्ते के साथ कुछ बड़ा कारनामा करने वाले है। जिसके बाद पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
इसी बीच उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। हज़ारीबाग़ एसपी अरविंद कुमार सिंह ख़ुद मोर्चा संभाले हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक एक नक्सली को पुलिस बल ने पकड़ लिया है। बता दें, एसपी अरविंद कुमार सिंह के कार्यकाल में पहली बार नक्सली मुठभेड़ की घटना हुई है।
ये भी पढ़ें:-
Bihar MLC Election: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा, जानें क्या है वजह
Luwak Coffee: बिल्ली के मल से बनी कॉफी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
दिल्ली से पटना तक रेड, एक्शन में CBI और ED ने एक साल मे बिहार के इन नेताओं के घर की छापेमारी
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…