Kanwar Yatra 2024: रोहिणी आचार्य ने BJP की बढ़ा दी टेंशन, दुकानों पर मालिक का नाम लिखने पर बोली बड़ी बात
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Kanwar Yatra 2024: यूपी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर मालिकों के नाम लिखने के निर्देश जारी किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार में भी इस मुद्दे पर बयानबाजी होने लगी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार का यह फरमान मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार के उद्देश्य से है।
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “लोकसभा चुनाव में अयोध्या की सीट हारने की खीज और अपनी खिसकती जमीन की हताशा में नफरती-विखंडनकारियों की जमात भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने मुसलमान भाइयों के आर्थिक बहिष्कार के घृणित उद्देश्य से कांवड़ पथ पर नाम की तख्ती लगा कर सामान बेचने का फरमान जारी किया है।” उन्होंने आगे कहा कि पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव के पूजन के लिए की जाने वाली धार्मिक यात्रा को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
रोहिणी का मानना है कि भाजपा सरकार धर्म की गलत व्याख्या कर समाज और देश में धार्मिक विद्वेष, नफरत और उन्माद फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हार के बाद भाजपा ने हिंदुओं के बहिष्कार के लिए मुहिम छेड़ दी थी। रोहिणी का कहना है कि देश अब भाजपा की विकृत मानसिकता को समझ चुका है और गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने-बांटने की उनकी हर कोशिश अब नाकाम होगी।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…