Kidnapping
India News (इंडिया न्यूज़), Kidnapping: बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोई ना कोई अपराध सामने है आ रहा है। वैशाली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण किया गया। इस घटना के बाद इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सुबह दो सगी बहनें मॉर्निंग वॉक पर निकली थी जिस दौरान बोलेरो में सवार आरोपियों ने दोनों को पड़कर गाड़ी में डाला। कुछ दूरी पर ले जाकर छोटी बहन को गाड़ी से उतार दिया और बड़ी बहन को अपने साथ आगे ले गए। जब यह बात परिजनों तक पहुंची तो लडकियों के पिता जंदाहा थाने शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे।
Read More: Kidnapping: फीस ना मिलने पर होस्टल संचालिका ने 11 साल के बच्चे का किया अपहरण
बहनों की उम्र 17 साल और 13 साल बताया गया है। दोनों बहनों को अगवा करने के बाद छोटी बहन को बीच रास्ते महुआ पर छोड़कर बड़ी बहन को लेकर आगे बढ़ गए छोटी बहन ने महुआ थाने में जाकर सारी बात बताई जिसके बाद परिजनों को महुआ थाने में बुलाया गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। बड़ी बहन के पास घर का मोबाईल भी था जो बंद आ रहा है। परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्यवाई करने की मांग की है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है की वे जल्द नाबालिग को ढूंढ निकालेंगे।
Read More: Firing: बारात में चली गोली! दूल्हे की चाची की सरेआम हुई हत्या
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…