Lok Sabha Election 2024
India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज शनिवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। वहीं, बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 40 सिटों पर मतदान सात चरणों में होगा।
पहला चरण : 19 अप्रैल
दूसरा चरण : 26 अप्रैल
तीसरा चरण : 07 मई
चौथा चरण : 13 मई
पांचवां चरण : 20 मई
छठवां चरण : 25 मई
सातवां चरण : 01 जून
चुनाव का पर्व देश का पर्व: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, चुनाव का पर्व देश का पर्व है। चुनाव का पर्व देश के लिए गर्व का पल है। इस बार देश में करीब 97 करोड़ वोटर्स हैं। देश में होने वाले चुनाव पर दुनिया की नजर लगी हुई है। सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और इनमें महिला वोटर्स की संख्या अधिक है। पुरुष वोटर्स की संख्या 49.7 करोड़ और महिला वोटर्स की संख्या 47.1 करोड़ से अधिक है।
चुनाव आयोग ने बताया कि देश में 29 साल तक के 21.5 करोड़ युवा मतदाता हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता हैं। देश में 48 हजार ट्रांसजेंडर, 85 साल से ज्यादा उम्र के 82 लाख लोग, 100 साल से ज्यादा उम्र के 2 लाख 18 हजार लोग हैं।
पिछली बार देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुए थे। पिछले चुनाव में पहले चरण का मतदान चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल को और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को कराया गया था। 2019 में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये गये।
पिछले चुनाव नतीजों में बिहार में एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थी और 40 में से 39 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। जब कि किशनगंज की एक सीट पर ही महागठबंधन को सफलता मिली, जो कांग्रेस ने जीती थी।
ये भी पढ़ें:- Bihar News: बिहार में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, CM नीतीश ने अपने पास रखी होम मिनिस्ट्री, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:- Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधान परिषद के 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, CM नीतीश समेत सबने लिया जीत का सर्टिफिकेट
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…