Lok Sabha Election: गीता कोड़ा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
India News (इंडिया न्यूज़), Geeta Koda: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा ने BJP का दामन थाम लिया है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की उपस्थिती में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।
बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पश्चिमी सिंहभूम जिले की चाईबासा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से सिर्फ चाईबासा में कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, राजमहल सीट से जेएमएम प्रत्याशी ने चुनाव जीता था।
पिछले आम चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने झारखंड में 12 लोकसभा सीटें जीती थीं। गीता कोड़ा के बीजेपी में शामिल होने से झारखंड में कांग्रेस शून्य पर आ गयी है। गीता कोड़ा कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ किए गए गठबंधन से नाखुश थीं। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
रांची बीजेपी कार्यालय में BJP पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गीता कोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उनका आरोप है कि देश में कांग्रेस के केवल 45 से 50 सांसद बचे हैं, लेकिन पार्टी उनसे बात करने या फीडबैक लेने की जहमत नहीं उठाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलना भी सांसदों के लिए बहुत मुश्किल काम है।
गीता कोड़ा ने कहा, अगर कोई सांसद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलना चाहता है तो उसके नाम की कई स्तरों पर जांच की जाती है। ऐसी स्थिति में जनहित में कार्य करना कैसे संभव है? कांग्रेस को केवल भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने की चिंता है।
यह भी पढ़ें:-
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…