होम / Lok Sabha Elections 2024: बिहार में NDA के इस फॉर्मूले से हो सकता है सीटों का बंटवारा, किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें?

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में NDA के इस फॉर्मूले से हो सकता है सीटों का बंटवारा, किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें?

• LAST UPDATED : March 14, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की तरफ से पूरे देश की सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा रही है। मगर बिहार में अभी भी सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। लेकिन इसी बीच एक आंकड़ा सामने आया है। जिसमें सीटों को लेकर ममाला सुलझ गया है और अंदाजा लगया जा रहा है कि इसी फॉर्मूले के तहत एनडीए में सीटों का बंटवारा होगा।

कौन सी पार्टी को कितनी सीटें

बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। लेकिन इस बार एनडीए में कई राजनीतिक दल शामिल हैं। भाजपा और जेडीयू के अलावा इस गठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी और चिराग पासवान को सीट देनी है। खबर ये भी है कि हाजीपुर से सांसद पशुपति पारस को सीट नहीं दी जाएगी। ऐसे में आइए हम इस आंकड़े को समझते हैं।

किसे मिलेगा फायदा 

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 16, जेडीयू को 16 सीटें दी जाएगी। वहीं चिराग पासवान के एलजेपी को पांच सीटें, जीतन मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 1, उपेंद्र कुशवाहा के आरएलएम को 1 और मुकेश सहनी के विकासशील इंसान पार्टी को एक सीटें दी जाएंगी। ये भी आशंका जताई जा रही है कि मुकेश सहनी से अगर सहमति नहीं बनी तो उनकी एक सीट उपेंद्र कुशवाहा को दी जाएगी। जिससे उपेंद्र की पार्टी को फायदा होगा।

Also Read:  Nitish Kumar Cabinet: आज बिहार में क्यों नहीं हो सका मंत्रीमंडल का विस्तार? सामने आई बड़ी वजह

Also Read:  Rabri Devi News: तेजस्वी यादव के बाद अब राबड़ी देवी का आया वीडियो, खेत में ये करती आई नजर

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox