होम / Lok Sabha Elections: मुंगेर से CM नीतीश ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले कमवा हमलोग किए और वोट लेगा…

Lok Sabha Elections: मुंगेर से CM नीतीश ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले कमवा हमलोग किए और वोट लेगा…

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ) Lok Sabha Elections: बिहार में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। लेकिन इसी बीच मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम सीएम नीतीश ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमवा हमलोग किए और वोट लेगा उ लोग। उन्होंने आगे कहा हमलोंगो ने 4 लाख से अधिक नौकरी देने का काम किया है। आगे भी 10 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देंगे। साथ ही न्याय के साथ विकास का काम करेंगे।

पीएम के नेतृत्व में पूरे देश में विकास: सीएम नीतीश

मुंगरे में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में विकास का काम हो रहा है। उन्होंने बिहार के विकास के लिए भी काफी मदद की है। इसके लिए हमलोग पीएम मोदी जी को धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हमलोग 2005 से साथ मिलकर लगातार राज्य में विकास करने का काम कर रहे हैं। लेकिन जो लोग हम से पहले बिहर की सरकार चला रहे थे, उनके शासनकाल में बिहार का क्या हाल था।

हमलोगों ने मुस्लिमों के लिए किया काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार में हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा हुआ करता था। लेकिन हमलोगों की सराकार बनने के बाद कई काम किए हैं। उन्होंने कहा कुछ लोगों को लगता है कि मुस्लिम वोटरों पर सिर्फ उनका अधिकार है। लेकिन हमने उनके लिए बहुत काम किया है। हमलोगों ने कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई। साथ ही मंदिरों की घेराबंदी भी कराने का काम किया। हमलोगों ने हर घर में बिजली और शौचालय पहुंचा दिया।

Also Read: Lok Sabha Elections: पवन सिंह ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात, जानें क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox