होम / पटना के गांधी मैदान पर महागठबंधन की रैली में मची भगड़ड़, भीड़ में मरते मरते बचे कई लोग

पटना के गांधी मैदान पर महागठबंधन की रैली में मची भगड़ड़, भीड़ में मरते मरते बचे कई लोग

• LAST UPDATED : March 3, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Mahagathbandhan Rally in Patna: आज पटना के गांधी मैदान पर महागठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख लोग आने वाले है। लेकिन उससे ज्यादे लोग पहुंच गए। जिसके बाद जनविश्वास महरैली में भगड़ड़ मच गई। इसमें कई लोग मरते – मरते बचे।

इस जनविश्वास महरैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी। इस रैली में इतने लोग पहुंच गए की भगड़ड़ मच गई। निरंकुश कार्यकर्ता ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और उस एरिया में पहुंचे लगे। इस दौरान कार्यकताओं ने मीडिया कर्मियों और महिलाओं से बादशालू की इस दौरन भीड़ इतना ज्यादा हो गया कि कई लोगभीड़ में मरते मरते बचे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोई इंतजाम नहीं था। जिसमे वजह से यह घटना हुई।

Also Read: पहले नहीं देखा होगा ये अंदाज, Viral हुआ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में MS धोनी का विंटेज लुक

गांधी मैदान पर महागठबंधन की रैली लाइव अपडेट्स

  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ‘जन विश्वास रैली’ में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (80 सीटें) और बिहार (40 सीटें) की सीटों को मिलाकर नारा होना चाहिए ‘120 हराओ, बीजेपी हटाओ’।
  • रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद पटना रवाना हो गए हैं। वह कुछ ही देर में रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
  • बिहार सीएलपी नेता शकील अहमद खान ने कहा कि यह रैली जबरदस्त सफल रही है, इसलिए बीजेपी हैरान है। सीएम नीतीश कुमार क्या कहते हैं इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने अपनी रैली में झूठे वादे किये जिसे बिहार की जनता पिछले 10 साल से सुन रही है, अब उन पर कोई भरोसा नहीं करता।
  • ‘जन विश्वास यात्रा’ पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बीजेपी यहां बुरी तरह हारने वाली है। कल रात से ही पूरा पटना रैली में शामिल हो गया है। एक भी पंचायत ऐसी नहीं है जो रैली में शामिल न हुई हो। हर कोई महागठबंधन के नेताओं की बात सुनने और बीजेपी के सभी उम्मीदवारों को हराने के लिए उत्साहित है। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की प्रासंगिकता कम हो गई है और वह अब कोई प्रभावशाली फैक्टर नहीं रह गए हैं।

Also Read: PM Modi Bihar Visit: PM मोदी ने औरंगाबाद में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, विपक्ष को लेकर कही बड़ी बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox