होम / Manoj Singh: बिहार के लाल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, जानें कौन है IAS मनोज सिंह

Manoj Singh: बिहार के लाल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, जानें कौन है IAS मनोज सिंह

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज ), Manoj Singh: आईएएस (IAS) अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाए जाने पर बिहार के रोहतास जिले के मझुई गांव में जश्न का माहौल बन गया है। गांव वालों को उन पर गर्व हो रहा है। दरअसल, मनोज कुमार सिंह मूल रूप से मझुई गांव के ही रहने वाले हैं ऐसे में मुख्य सचिव बनाये जाने पर उनके गांव में खुशी का लहर है।

Also Read- Bihar News: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की ने थाना में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, जानें क्या है मामला?

खुशी में है पैतृक गांव

मनोज सिंह का पैतृक घर बिहार के मझुई गांव में है। गांव वालों का कहना है कि मनोज सिंह की वजह से इस गांव को पूरे देश में पहचान मिली है। गांव के मुखिया सत्येन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनोज एक कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ अधिकारी हैं। उनके पिता स्व. राधिका रमण सिंह रांची के जाने मने डॉक्टर रह चुके हैं। मनोज सिंह ने गांव की गरिमा बढ़ाई है।

गौतमबुद्ध नगर के मजिस्ट्रेट रह चुके हैं मनोज सिंह

1997 से 1998 तक मनोज गौतमबुद्ध नगर के डीएम भी रह चुके है। साथ ही वे बतौर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में भी सेवा कर चुके हैं। मनोज सिंह ललितपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद जैसे बड़े जिलों के डीएम के पद पर कार्य कर चुके हैं। योगी सरकार के सबसे कर्मठ  अधिकारियों में मनोज सिंह का नाम आता है।

Also Read- Bihar Assembly Election: विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चिराग पासवान ने कही बड़ी बात, बोले नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox