होम / MP Shambhavi: देर रात अस्पताल पहुंची सांसद शांभवी, हालात देखकर जताई नारजगी

MP Shambhavi: देर रात अस्पताल पहुंची सांसद शांभवी, हालात देखकर जताई नारजगी

• LAST UPDATED : July 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), MP Shambhavi: सोमवार रात को अचानक सदर अस्पताल का दौरा करने पहुंचीं सांसद शांभवी ने अस्पताल की हालत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड से लेकर महिला वार्ड, जनरल वार्ड, और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने पाया कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है, और केवल दो डॉक्टर ही उपस्थित थे। पीकू वार्ड में भी डॉक्टर अनुपस्थित थे।

निरिक्षण में पता चला

अस्पताल परिसर में जगह-जगह जल जमाव और साफ-सफाई की कमी भी नजर आई। शांभवी ने चिंता व्यक्त की कि अगर जिला के सबसे बड़े अस्पताल की यह स्थिति है, तो अन्य अस्पतालों का हाल क्या होगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी और आवश्यकता पड़ने पर लोकसभा में भी इसे पेश करेंगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Government School: ACS सिद्धार्थ का बड़ा फैसला, इस तरीके से होगी सरकारी विद्यालयों पढ़ाई

शांभवी ने बताया कि अस्पताल में अधीक्षक की अनुपस्थिति है, और उपाध्यक्ष ने भी बार-बार कॉल करने के बावजूद आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करना उनका अधिकार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गायब डॉक्टरों और अन्य संबंधित अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

शांभवी ने बताया

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में शांभवी ने बताया कि दिल्ली में रहते हुए उन्हें लगातार सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। दिल्ली से लौटते ही उन्होंने स्थिति की जांच के लिए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था अत्यंत खराब है, बेड पर चादरें नहीं हैं, और वार्ड में डॉक्टर नहीं हैं, चिंता जताई कि ऐसी स्थिति में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक है। उन्होंने अस्पताल की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में लगातार बाढ़ का खतरा, नेपाल ने बढ़ाई टेंशन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox