होम / MS Dhoni: धोनी के नाम दर्ज है यह शानदार रिकॉर्ड, कोहली और रोहित भी आसपास नहीं

MS Dhoni: धोनी के नाम दर्ज है यह शानदार रिकॉर्ड, कोहली और रोहित भी आसपास नहीं

• LAST UPDATED : March 19, 2024

India News Bihar ( इंडिया नंयूज ) MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 23 मार्च से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें होंगी। इस बार महेंद्र सिंह धोनी एक बार फि अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

एक बार फिर जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर खिताब जितने के इरादे से उतरेगी। ऐसा धोनी के साथ भी संभव हो सकता है, क्योंकि आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि आईपीएल के इतिहास में धोनी से बेहतर फिनिशर कोई नहीं हुआ है। जब आखिरी 5 ओवर में रन बनाने की बात हो और धोनी क्रीज पर हों तो नंबर-1 स्टाइल में गेंदबाजी की धुलाई तय है।

डेथ ओवर में है शानदार रिकॉर्ड 

रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पारी के आखिरी 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी नंबर 1 पर हैं। 15वें ओवर में धोनी ने अब तक सबसे ज्यादा  रन बनाए हैं। 16वें ओवर में रनों की गति बढ़ती है। आइए आंकड़ों में जानते हैं कि किस बल्लेबाज ने पारी के आखिरी 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

धोनी ने डेथ ओवरों में बनाए सबसे ज्यादा रन

धोनी ने आईपीएल के सभी 16 संस्करणों में डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा 2,632 रन बनाए हैं।
हैरानी की बात यह है कि वह डेथ ओवरों में 2,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
इस सूची में कीरोन पोलार्ड (1,708) दूसरे, एबी डिविलियर्स (1,421) तीसरे, दिनेश कार्तिक (1,364) चौथे, रवींद्र जड़ेजा (1,307) 5वें, रोहित शर्मा (1,149) छठे, हार्दिक पंड्या (1,086) हैं7वें नंबर पर  और विराट कोहली (1,045) हैं 8वें स्थान पर है।

Also Read: महागठबंधन में पशुपति पारस की एंट्री को लेकर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानें क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox