Mukesh Sahani: मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में JDU ने किया सवाल,' क्या तेजस्वी आरोपियों को जानते हैं '
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Mukesh Sahani: दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या ने बिहार में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।
पप्पू यादव ने इस घटना पर नितीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका शासन समाप्त हो चुका है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि हत्या दर हत्या से राज्य में कोहराम मचा है और प्रशासन निर्दोषों को फंसाने में व्यस्त है। उन्होंने मुकेश सहनी के साथ अपनी समर्थन जताया।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, क्रूर और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है। उन्होंने तेजस्वी यादव से भी आग्रह किया कि यदि उनके पास कोई जानकारी हो तो उसे पुलिस के साथ साझा करें।
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुकेश सहनी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी इस घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि अपराधी बच नहीं पाएगा और राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी बयान जारी कर कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यदि नेताओं के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी भगवान की दया पर निर्भर है। उन्होंने बीजेपी और एनडीए नेताओं से सवाल किया कि वे इस पर चुप क्यों हैं और उन्हें सामने आकर बोलना चाहिए।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…