होम / Nawada: महादलित मुखिया की गोली मार कर हुई हत्या, लोगों ने मचाया हंगामा

Nawada: महादलित मुखिया की गोली मार कर हुई हत्या, लोगों ने मचाया हंगामा

• LAST UPDATED : June 14, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसमें महादलित के मुखिया को गोली मारकर मौत की घाट उतार दिया गया है। हादसे से कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। पूरे इलाके में इस हादसे से सनसनी फैल गई है। कानून प्रशासन पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के मुताबक इस अपराध को अंजाम देने के पीछे कानून को नीचा दिखाना था। नवादा कानून को सरेआम चुनौती दी गई है। घटना बुधौली की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पप्पू मांझी के रूप में हुई है। अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे इस केस में कोई कड़ी मिल सके।

सरकार और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। हर तरफ लोगों का भड़कता आक्रोश देखा जा सकता है लोग ही सवाल कर रहे हैं जब इस सरकार में मुखिया तक सुरक्षित नहीं है तो आम इंसान क्या ही उम्मीद रखेगा। मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के बड़े बेटे सोनू कुमार ने बताया कि उनके पिता गुरुवार की रात फोन पर बात करते-करते घर से बाहर निकले थे और उसके बाद घर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह उन्हें खबर मिली कि उनके पिता का शव बुधौली के पास पड़ा है और एक कुत्ता शव को चाट रहा था। शव के मिलते ही पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाया गया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox