होम / Nitish Kumar: सीएम नीतीश हुए फिर कन्फ्यूज, PM के सामने कर दी ये बड़ी गलती

Nitish Kumar: सीएम नीतीश हुए फिर कन्फ्यूज, PM के सामने कर दी ये बड़ी गलती

• LAST UPDATED : April 7, 2024

India News Bihar ( इंडिया न्यूज)Nitish Kumar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में जनसभा करने नवादा पहुंचे। पीएम मोदी से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बात रखी। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ याद दिलाया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी एक बार जुबान फिसल गई।

उन्होंने कहा- “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर आगे भी रहेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं होगी। हमें पूरी उम्मीद है कि चार…चार हजार से ज्यादा सांसद होंगे।” हम यह निवेदन करना चाहते हैं। देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। बिहार में चालीस सीटें हैं। इस बार पीएम मोदी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है, लेकिन मुख्यमंत्री ने 400 की जगह चार हजार बता दिया।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया सीट को लेकर कॉन्फिडेंट हैं बीमा भारती, बोलीं मेरे सामने चुनौती नहीं…

बिहार सीएम ने RJD पर साधा जमकर निशाना

आगे सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज यहां आये हैं। आप सभी जानते हैं कि विवेक ठाकुर निश्चित रूप से भारी मतों से जीतेंगे। आपको बता दूँ कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के लिए काफी काम कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि युवा लोग पुरानी बातें भूल गये हैं। कृपया अपने बच्चों को याद दिलाएं कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी? बस उन्हें बताएं कि पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। घर तक आने -जाने का कोई रास्ता नहीं था। इस भूलियेगा मत।

आगे उन्होंने पूछा कि ‘आपको15 साल मिले। आपने क्या काम किया? पति-पत्नी मिलकर शासन करते रहे। एक भी काम नहीं किया। पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताएं। इसके बाद हमारी सरकार ने बहुत काम किया। पहले हिन्दू-मुसलमानों के बीच बहुत झगड़े होते थे। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुआ। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूले नहीं। जो काम किया उसे वोट दीजिये।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: बिहार में किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM,अख्तरूल ईमान ने दी सारी जानकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox