Bihar loksabha election 2024
India News (इंडिया न्यूज़), Bihar: बिहार में आजकल लोकसभा चुनाव को लेकर आए दिन सभा में अलग-अलग पार्टियों का अपने विपक्ष दलों के नेताओं पर ताना कासना आम बात है। नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में लवली आनंद को संबोधित करते हुए चुनावी सभा में एक बार फिर से लाल यादव और उनके परिवार के ऊपर निशाना साधा। लाल के शासनकाल के ऊपर नीतीश कुमार ने बोला कि लालू यादव ने बिहार के लिए क्या ही किया है पहले खुद CM बन गए फिर अपनी पत्नी और बच्चों को ही पूरे राजनीति में फैला दिया। इस बात में जरा भी दोहराई नहीं है कि लालू प्रसाद यादव ने विकास के नाम पर सिर्फ अपने घर वालों को गद्दी पर बैठाया है। इतने दिन उनका शासन रहा इतने दिन बिहार का स्तर बस नीचे गिरता गया है।
लाल के ऊपर भाषण देने के बाद नीतीश कुमार ने अपने द्वारा किए गए विकासो पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने लोगों को कहा कि जब तक हम सत्य में रहेंगे बिहार की हर परेशानी मेरी परेशानी होगी। और हर परेशानी का हल निकालना मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य रहेगा। हमने बिहार को आगे बढ़ाने के सिवा और कोई लक्ष्य साथ नहीं रखा है। बिहार का आगे बढ़ाना हमारा आगे बढ़ाना है। बिहार के शहर ही नहीं हर गांव तक विकास पहुंचा है। आगे उन्होंने नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में भी दो-चार बातें कहीं और भाजपा के प्रत्याशी जो पूर्वी चंपारण से चुनावी मैदान में उतरे हैं उनके लिए भी वोट की अपील जनता से की।
Read More:
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…