होम / Pakadwa Vivah: पकड़ौआ विवाह में फंसा राजस्व कर्मचारी, एक कप चाय पिलाकर गले डाल दी गई लड़की

Pakadwa Vivah: पकड़ौआ विवाह में फंसा राजस्व कर्मचारी, एक कप चाय पिलाकर गले डाल दी गई लड़की

• LAST UPDATED : April 2, 2024

India News Bihar(इंडिया न्यूज़), Pakadwa Vivah: बिहार के बेगुसराय में फिल्मी अंदाज में शादी का मामला सामने आया है। दूसरे शब्दों में कहें तो यहां जबरन शादी कराई गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पहले लड़की के परिवार वालों ने शादी के लिए सरकारी नौकरी करने वाले एक लड़के पर विचार किया था। लेकिन लड़के ने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। फिर लड़की के परिवार ने परीक्षा देने के बहाने लड़की को लड़के के पास भेज दिया। और थाने में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी। जब लड़का सदमे में लड़की को लेकर थाने पहुंचा तो लड़की को पकड़ लिया गया और ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक मंदिर में उसकी शादी करा दी गई।

Also Read:BSEB Matric Result 2024: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

जबरन कराया गया पकड़ौआ विवाह

जानकारी के अनुसार, छौड़ाही थाना क्षेत्र के तलाला गांव निवासी रिंटू कुमार (पिता-श्याम नारायण महतो) सीतामढी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। दो माह पहले समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद ने अपनी बेटी रानी चंद्रप्रभा के लिए रिंटू कुमार को शादी का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन रिंटू ने कहा था कि वह फिलहाल शादी नहीं करेगी. लड़के के पिता श्याम नारायण महतो के अनुसार एक माह पहले जब रिंटू कुमार उनके गांव आया था तो लड़की भी अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गयी थी।

चाय पिलाकर फिल्मी स्टाइल में करा दी गई शादी

बताया जा रहा है कि रिश्तेदारों ने रिंटू को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और लड़की के हाथ से बनी चाय उसे पिलाई। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर लौट आये। श्याम नारायण महतो ने बताया कि गांव के एक रिश्तेदार ने उनके बेटे को फोन कर कहा था कि एक परिचित को सीतामढी में परीक्षा देनी है। आप उसे अपने कमरे में रखकर एग्जाम दिलवा दीजियेगा। उनके बेटे रिंटू कुमार ने साजिश को नहीं समझते हुए हां कह दिया। फिर हुआ ये बुधवार को उस परिचित व्यक्ति की जगह बालिका रानी चंद्रप्रभा वहां पहुंच गई।

Also Read: Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना परिणाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox