Bihar Crime
India News (इंडिया न्यूज़), Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक प्रॉपर्टी डीलर को घेर कर बदमाशों ने करीबन दर्जन भर गोलियां उसके सीने में उतार दी। इस भयानक हमले के बाद मौके पर ही प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। आपको बता दे की यह घटना नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास हुई है जहां पर आरोपियों ने जमकर फायरिंग की। प्रॉपर्टी डीलर का नाम अरुण (45) बताया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल चुकी है। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई जिसके बाद स्थानी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सबको कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read More: Sitamadhi: बदमाशों के हौंसले हुए बुलंद, दो लोगों पर की 10 राउंड फायरिंग
जानकारी के मुताबिक पुलिस में इस घटना को जमीन माफिया से जोड़ा है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी उन पर काफी गोलीबारी का मुकदमा दर्ज है। आपको बता दे की मृत्यु प्रॉपर्टी डीलर अरुण पर भी हत्या का आरोप दर्ज था और कुछ ही दिन पहले अरुण जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद अरुण पटना सिटी में शिफ्ट हो चुका था। जेल से छूटने के बाद अरुण प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ पुलिस के लिए खबरी का भी काम करता था। पुलिस के हाथ अभी तक किसी भी तरह का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सभी मुमकिन कुड़ियों को जोड़ने की कोशिश में लगी है।
Read More: Bihar Politics: पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा हत्या पर राजनीति चलाते है INDIA और NDA
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bharat Bandh: भारत बंद के तहत बुधवार को पटना में…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में धान अधिप्राप्ति और चावल (सीएमआर) आपूर्ति…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Child Chewed Snake: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Tejashwi Yadav: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह…
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Constable Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा…